फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Train will bring workers of Purvanchal

चंदौली सहित पूर्वांचल के श्रमिकों को लेकर आएगी ट्रेन

Thu, 07 May 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Train will bring workers of Purvanchal
चंदौली सहित पूूर्वांचल के श्रमिकों को लेकर आएगी ट्रेन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस के चलते लाक डाउन के बाद पूर्वांचल के लोग काफी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हैं। इन लोगों को घर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस क्रम में शनिवार को पीडीडीयू जंक्श्न पर गुजरात से 1000 लोगों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन के पहुंचने की संभावना है। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसपी हेमंत कुटियाल ने रेलवे के अधिकारियों के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का हाल जाना। बिहार, झारखंड के फंसे मजदूरों को लेकर 20 से अधिक ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से अब तक गुजर चुकी है। अब चंदौली सहित पूर्वांचल के भदोही, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र सहित अन्य जिलों के लोगों को लेकर ट्रेन शुक्रवार की शाम गुजरात से शाम साढ़े सात बजे रवाना होगी। वहां से ट्रेन आने के बाद स्टेशन पर अव्यवस्था न हो इसके लिए जिला और रेल प्रशासन के अफसरों ने निरीक्षण किया और लोगों को सकुशल पहुंचाने के लिए चर्चा की। हालांकि अभी यह निश्चित नहीं है कि ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन पर ही आएगी। सूत्रों के अनुसार ट्रेन को गोरखपुर भी रोका जा सकता है। वहां से बस द्वारा लोगों को संबंधित जिलों में भेजने की तैयारी है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि चंदौली सहित पूर्वांचल के लोगों को लेकर ट्रेन आने वाली है। इसके मद्देनजर रेल अधिकारियों के साथ मंत्रणा की गई है। अभी यह निश्चित नहीं है कि ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन पर आएगी या प्रदेश के किसी दूसरे स्टेशन पर रोकी जाएगी। यह शुक्रवार तक स्पष्ट होगा। इस मौके पर एडीआरएम राकेश रोशन, सीनियर डीसीएम रुपेश कुमार, सीनियर कमांडेंट आशीष मिश्रा, एडीएम संजय कुमार, एएसपी प्रेमचंद, एएसपी बिरेंद्र यादव, एसडीएम कुमार हर्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed