फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trailer truck stuck at Manas Nagar crossing; traffic jam lasted eight hours.

Chandauli News: मानस नगर क्रॉसिंग पर ट्रेलर फंसा, आठ घंटे लगा जाम

Wed, 26 Aug 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Trailer truck stuck at Manas Nagar crossing; traffic jam lasted eight hours.
पीडीडीयू नगर के मानस नगर गेट पास फंस ट्रेलर। संवाद
पीडीडीयू नगर। मानस नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार सुबह आठ बजे डीएफसीसी का सामान लेकर जा रहा ट्रेलर मोड़ पर फंस गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आठ घंटे तक जाम रहने से मानस नगर समेत आसपास की कॉलोनियों के लोगों और अलीनगर-मुगलसराय मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेलर पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसी) के लिए रेल की पटरी लदी थी। मानसनगर गेट के पास सड़क की बनावट और ट्रेलर की अधिक लंबाई के कारण वह मोड़ पर फंस गया। चालक ने ट्रेलर निकालने का प्रयास किया, लेकिन भारी वजन और अधिक लंबाई के कारण सफलता नहीं मिली। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया। स्कूली बच्चों और कार्यालय जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। कई लोगों को दूसरे रास्तों से होकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी बड़े वाहनों के फंसने से जाम की समस्या सामने आती रही है। इसके बावजूद भारी वाहनों के आवागमन को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर अलीनगर पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रेलर हटाने का प्रयास शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद देर शाम ट्रेलर को सड़क से हटाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed