फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tragic accident in Chandauli Son and mother died returning home with medicines

चंदौली में दर्दनाक हादसा: मां के बाद बेटे की मौत, दवा लेकर लौट रहे थे घर, चालक वाहन लेकर फरार; रपट दर्ज

Sun, 26 May 2024 04:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 May 2024 04:49 PM IST
सार

Chandauli News: पत्नी और बेटे के शव को लेकर श्याम सुंदर रोते-रोते बेहाल हो गए। वहीं, बड़े भाई आशुतोष का भी हाल बेहाल रहा। आकाश की कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी और चार माह का एक बेटा है। पति की मौत के बाद पत्नी निशा देवी भी रो-रो कर अचेत हो जा रही थी।

विज्ञापन
Tragic accident in Chandauli Son and mother died returning home with medicines
घटना के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के बलुआ थाना के रानेपुर गांव के समीप रविवार की दोपहर बाद लगभग दो बजे वाहन के धक्के से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। चंदौली के खगवल वसंतपुर निवासी आकाश यादव (21) अपनी मां रजवंती (50) को लेकर गाजपुर के सैदपुर दवा लेने गया था। 

विज्ञापन


लौटते समय वाहन की चपेट में आ गया। इस घटना से युवक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 
विज्ञापन


चंदौली कोतवाली के खगवल वसंतपुर गांव श्याम सुंदर यादव का छोटा पुत्र आकाश अपनी मां रजवंती के बीमार होने पर रविवार की सुबह गाजीपुर के सैदपुर में चिकित्सक को दिखाने गया था। वहां से दवा लेकर दोपहर बाद बाइक से घर की तरफ लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चहनियां बाजार से आगे रानेपुर पहुंचा था तभी किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वाहन के धक्का लगने के बाद बाइक सवार मां-बेटे दोनों गिर गए। सिर में चोट लगने से रजवंती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आकाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के बाद जब तक लोग पहुंचते धक्का मारने वाला चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। वहीं घायल आकाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सक उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जब तक आकाश को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी होती। इससे पहले ही आकाश की भी मौत हो गई। वहीं, लोगों की सूचना पर आकाश के पिता श्याम सुंदर अपने बड़े बेटे आशुतोष के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पत्नी रजवंती की की तबीयत खराब थी। अपनी मां को लेकर छोटा बेटा आकाश सैदपुर दवा लेने गया था।


इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मां बेटे की मौत हुई है। किस वाहन से टक्कर हुई है। इसका पता नहीं चला। लोगों के अनुसार, पानी वाले टैंकर से टक्कर हुई है। मामले की जांच की जा रही है और कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed