{"_id":"5e1e15528ebc3e4b2736d000","slug":"traffic-problem-chandauli-news-vns5051130185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अधिकारियों संग एसपी ने रेलवे परिक्षेत्र में वाहन स्टैंड की तलाशी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अधिकारियों संग एसपी ने रेलवे परिक्षेत्र में वाहन स्टैंड की तलाशी जगह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर में जाम की समस्या से परेशान होकर पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की लेकिन यह भी सफल नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस कप्तान ने रेलवे के अधिकारियों के साथ जाम से छूटकारा दिलाने की योजना बनाई है। इसके लिए एसपी ने रेलवे के कमांडेंट संग सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किर्या ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लिए जाम नासूर बन गया है। पिछले दिनों जाम में फंसने के बाद एसपी हेमंत कुटियाल ने पिछले दिनों नगर में रूट डायवर्जन लागू कर दिया। इससे जाम की समस्या तो खत्म नहीं हुई उल्टे गलियों में वाहनों की आवाजाही से दिक्कत बढ़ गई। इसको देखते हुए मंगलवार को एसपी ने रूट डायवर्जन समाप्त कर दिया। बाद में रेलवे के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, वरीय मंडल अभियंता एससी यादव के साथ आटो रिक्शा स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के सामने खाली स्थान को देखा और वाहन स्टैंड के रूप में उपयोग के लिए योजना बनाई। हालांकि अभी तक अधिकारी किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचे, लेकिन यह निर्णय लिया गया कि रेलवे और पुलिस मिलकर साझा कार्यक्रम के तहत जाम की समस्या से निपटने की युक्ति तैयारकरेगी।
पीडीयू नगर। मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने मंगलवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर यहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान साइकिल, बाइक, कार पार्किंग में पहुंच कर शुल्क वसूूली के तरीके को देखा। बाद में अधिक धन वसूली न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
डीआरएम पंकज सक्सेना, एडीआरएम एसके वर्मा, सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार, कमांडेंट आशीष मिश्र, वरीय मंडल अभियंता एससी यादव, स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला, सीएसजी अशोक अनिल आदि टीम 11 बजे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचे। यहां निर्माणधीन पीआरएस भवन, टूरिस्ट भवन आदि को देखा। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में साफ -सफाई की समीक्षा की। इस दौरान स्टेशन के समीप टूटे हुए फर्स को देख कर अधिकारियों पर नाराजगी जताई। आटो स्टैंड पहुंच वाहनों को ठीक से लगाने के साथ यात्रियों से अधिक किराया न वसूलने की हिदायतदी। इसके बाद वाहन स्टैंड में पहुंचे। यहां हाथ से रसीद देते हुए देख कर चेताया कि मशीन से रसीद दिय जाए और नियम के अनुसार शुल्क वसूला जाए। कहा कि स्टेशन पर आने वाले और अधिक देर तक न रुकने वाले वाहनों से किराया न वसूला जाए।