फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traffic personnel park vehicles in middle of intersections while others challaned for no parking

UP Traffic: बीच चौराहे यातायातकर्मी खड़ा कर रहे अपना वाहन, दूसरों का नो पार्किंग में चालान; जानें मामला

Thu, 13 Nov 2025 01:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमरेंद्र पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमरेंद्र पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Nov 2025 01:03 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदाैली में यातायात नियमों का उल्लंघन खुद पुलिसवाले ही कर रहे हैं। सड़क पर मनमाने ढंग से पुलिसकर्मियों के वाहन खड़े होते हैं। नियमों के प्रति यातायातकर्मी खुद लापरवाह हैं।

विज्ञापन
Traffic personnel park vehicles in middle of intersections while others challaned for no parking
सड़क पर खड़े पुलिसकर्मियों के वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

एक ओर जहां यातायात माह के तहत पुलिस आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई में जुटी है, वहीं दूसरी ओर यातायातकर्मियों की खुद की लापरवाही लोगों के बीच सवाल खड़ा कर रही है।

विज्ञापन


जिले के सबसे बड़े पड़ाव चौराहे पर बुधवार की सुबह यातायात पुलिस कर्मियों ने खुद बीच सड़क पर अपनी पांच से छह बाइकें खड़ी की थीं। इसके बावजूद वे आसपास खड़े आम नागरिकों के वाहनों का नो पार्किंग में चालान काटते नजर आए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थिति एक-दो दिन की नहीं, बल्कि काफी समय से लगातार बनी हुई है। चौराहे के ठीक बीच में लोहे की बैरिकेडिंग लगाकर पुलिसकर्मियों ने अपने वाहनों के लिए स्थायी पार्किंग जोन बना रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनमानी हरकत

पड़ाव चौराहा चार जिलों वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र और चंदौली को जोड़ने वाला सबसे बड़ा चौराहा है। यहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में कुछ फुट जगह भी घिर जाने पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि बीच सड़क पर पुलिस की बाइकें खड़ी होने से यातायात बाधित होता है और अक्सर वाहन फंस जाते हैं। यही नहीं, एक पुलिसकर्मी ने अपनी बाइक चबूतरे पर खड़ी कर रखी थी, जिससे सड़क और संकरी हो गई।

करीब 20 फुट लंबाई और 20 फुट चौड़ाई से ज्यादा जगह में पुलिस की चार से पांच बाइकें खड़ी हो रही हैं। यह काफी दिनों से हो रहा है। एक ओर यातायात सुगम करने के लिए सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर खुद पुलिसकर्मी ही अपने वाहनों को बीच सड़क पर खड़े कर रहे हैं। विंडबना यह है कि आए दिन जिले के आलाधिकारी भी पड़ाव चौराहे पर आते हैं लेकिन किसी का ध्यान इसपर नहीं पड़ता। सवाल यह भी है कि नियम तो सबके लिए बराबर होते हैं फिर इनका चालान कौन करेगा।

Traffic personnel park vehicles in middle of intersections while others challaned for no parking
वाहन पर लिखा गया है 'पुलिस'। - फोटो : संवाद

नंबर की जगह बाइक पर लिखवाया पुलिस
पड़ाव बीच चौराहे पर खड़ी यातायातकर्मियों की बाइकों में तीन ऐसी बाइकें थी जिनके आगे के नंबर प्लेट पर नंबर की जगह पुलिस लिखा हुआ था। यह तब है जब खुद चंदौली यातायात पुलिस जातिसूचक शब्दों और नंबर प्लेट पर कुछ भी लिखे जाने पर लाखों रुपये का चालान कर चुकी है लेकिन खुद ही पुलिसकर्मी इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनको यह पता है कि हमारा चालान कोई नहीं कर सकेगा।

यातायातकर्मियों की किसी भी बाइक पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं दिखा
पड़ाव चौराहे पर यातायातकर्मियों ने अपनी कुल 5 बाइकें खड़ी की थीं लेकिन किसी भी बाइक पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं था जबकि काफी दिनों पहले ही इसको आवश्यक किया गया है। इसके न होने पर आम लोगों के वाहन का एक हजार तक का चालान किया जाता है। इसके प्रति यातायातकर्मी खुद लापरवाह हैं।

यातायात माह में पुलिस का ध्यान केवल चालान काटने पर होता है। लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने का यह तरीका सही भी है लेकिन इससे पहले अगर यातायातकर्मी खुद जागरूक हो जाते तो और बेहतर रहता। यातायातकर्मी खुद नियमों का पालन नहीं करते जबकि नियम सबके लिए बराबर हैं। - अमित सिंह, रतनपुर

पड़ाव चौराहे पर अक्सर यातायातकर्मी अपनी बाइकें बीच सड़क पर खड़ी करके लोगों का चालान करते हैं। इनका चालान करने वाला कोई नहीं है। पड़ाव चौराहे पर वैसे भी रोजाना जाम रहता है ऐसे में बीच सड़क पर लोहे की दो बड़े बैरिकेडिंग लगाकर बाइकें खड़ी कर काफी सड़क घेर ली जाती है। यातायातकर्मी खुद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, हेलमेट आदि लगाते तो लोग भी इनसे सीखते। - विशाल यादव, डोमरी

एक नजर में पड़ाव चौराहा

  • 5 बड़े चौराहों में चंदौली का सबसे बड़ा चौराहा है पड़ाव
  • 5 जिलों के लोगों का आवागमन का मुख्य मार्ग है पड़ाव
  • 1200 ट्रक रोजाना पड़ाव चौराहे से होकर गुजरते हैं
  • 2000 के करीब छोटे और बड़े वाहन पड़ाव पर रोज आते हैं
  • 800 के करीब सवारी वाहन पड़ाव से होते हैं संचालित
  • 400 के करीब स्कूली वाहन रोजाना गुजरते हैं पड़ाव से
  • 6000 हजार से ज्यादा लोग रोजाना पड़ाव से होकर आते-जाते हैं
  • 50 से ज्यादा वाहनों का रोजाना पड़ाव चौराहे पर होता है चालान

पड़ाव चौराहे पर खड़ी हो रहीं पुलिसकर्मियों की बाइकें तत्काल हटवाई जाएंगी। चौराहे को साफ-सुथरा, सुंदर और यातायात के लिए सुगम बनाना हमारा लक्ष्य है। - सत्यप्रकाश यादव, यातायात प्रभारी, चंदौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed