फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traffic movement began after laying ballast on the approach road.

Chandauli News: एप्रोच मार्ग पर गिट्टी बिछाने से शुरू हुआ आवागमन

Mon, 21 Sep 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Traffic movement began after laying ballast on the approach road.
घोसवा में पुलिया से आवागमन के लिए एप्रोच मार्ग पर बिछाई गई गिट्टी। संवाद
पीडीडीयू नगर। बरहनी ब्लॉक के घोसवा गांव में नहर पर 59 लाख रुपये से बनकर तैयार पुलिया से आवागमन शुरू हो गया है। एप्रोच मार्ग पर गिट्टी और मिट्टी बिछाकर इसे आवागमन के लिए खोल दिया गया है। हालांकि मार्ग का निर्माण अभी अधूरा है। विभाग ने अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


नरायनपुर पंप कैनाल से निकली नहर पर घोसवा गांव में करीब 12 वर्ष पहले बनी पुलिया जर्जर हो गई थी। पुलिया की रेलिंग टूटकर नहर में गिर गई थी और रैंप पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इससे ग्रामीणों और किसानों को परेशानी होती थी। ग्रामीण लंबे समय से पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद सिंचाई विभाग के चंद्रप्रभा प्रखंड ने करीब 59 लाख रुपये से नई पुलिया का निर्माण कराया लेकिन एप्रोच मार्ग नहीं बनने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब एप्रोच मार्ग पर गिट्टी और मिट्टी बिछाकर आवागमन शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप्रोच मार्ग तैयार होने के बाद बरहनी और सकलडीहा ब्लॉक के करीब 50 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। किसानों को ट्रैक्टर और कृषि उपकरण लेकर आने-जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।



इनसेट......

अक्टूबर तक पूरा होगा एप्रोच मार्ग का काम

एप्रोच मार्ग पर फिलहाल गिट्टी और मिट्टी बिछाने का काम पूरा किया गया है। इसी के आधार पर आवागमन शुरू करा दिया गया है। मार्ग की सतह अभी पूरी तरह मजबूत नहीं होने से गिट्टी उखड़कर फैल रही है। शेष निर्माण कार्य अक्टूबर तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। ग्रामीणों ने गुणवत्ता के साथ समय से निर्माण पूरा कराने की मांग की है।


कोट.......

घोसवा में नरायनपुर पंप कैनाल से निकली नहर पर पुलिया बनने के बाद एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। बरसात के कारण काम रोकवा दिया गया था। कार्यदायी संस्था को अक्टूबर तक गुणवत्ता के साथ एप्रोच मार्ग का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। - हरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, चंद्रप्रभा प्रखंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed