फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traders are helping migrants

व्यापारी कैंप लगाकर कर रहे प्रवासियों की मदद

Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Traders are helping migrants
चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति संयुक्त जिला अस्पताल के बाहर में दूसरे प्रांतों से आए प्रवासियों की मदद के लिए व्यापारी संगठनों व अन्य संस्थाओं की ओर से रविवार को कैंप का आयोजन किया गया। इसमें गैर प्रांतों से आने वाले लोगों को केला, गुड़, चना, लाई, बिस्कुट, लस्सी व पानी सहित अन्य खाद्घ समाग्री का वितरण किया। साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी प्रवासियों व मजूदरों की मदद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारी नेता चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि गरीबों की सेवा करना एक पुनीत कार्य है। प्रवासियों व बाहर से आ रहे मजूदरों को पानी, लस्सी सहित अन्य खाद्य सामग्री दी जा रही है, ताकि उन्हें कोरोना संक्रमण काल में खाने पीने के लिए परेशान न होना पड़े। अंतरराष्ट्रीय हिंदूू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि प्रवासियों को जरूरत की समाग्री दी जा रही है और आगे भी जारी रहेगा। लोगों की मदद के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। नगर के व्यापारी समाज बिना मास्क लगाकर दुकान पर आने वाले को कोई समानन दें। इस दौरान प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश विश्वकर्मा, इंद्रपाल सिंह डिंपल, सदाब आलम, गुरदीप सिंह, प्रभाकर सिंह, विक्रात, प्रकाश चौरसिया, अनिल मौर्या रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed