फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tractor overturns, laborer dies after being crushed under trolley

Chandauli News: ट्रैक्टर पलटा, ट्राॅली में दबने से मजदूर की मौत

Mon, 29 Sep 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturns, laborer dies after being crushed under trolley
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के बनकट गांव के पास धनतुलसी-जंगीगंज मार्ग पर शनिवार की रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से मजदूर गुड्डू वनवासी (35) निवासी दरवांसी की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। वह बनकट गांव में रहकर मजदूरी करता था। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की रात कटरा की ओर से ट्रैक्टर कोइरौना की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर बनकट गांव में असंतुलित होकर ट्राॅली समेत पलट गया। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर ट्राॅली में लकड़ी लदी थी। ट्रैक्टर पर कई मजदूर भी थे। ट्राॅली पलटने से मुलायम वनवासी (28), सुरेश (36) और गुड्डू (35) को चोट आईं। गुड्डू के सिर सहित शरीर में गंभीर चोट आ गई थी। चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी कमल टावरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ ले गए, जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed