{"_id":"607832c98ebc3e8d38235bfd","slug":"tractor-hit-by-electric-wire-spark-fire-chandauli-news-vns585111892","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार से टकराया ट्रैक्टर, चिंगारी से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तार से टकराया ट्रैक्टर, चिंगारी से लगी आग
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना अंतर्गत मजिदहां गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर में गेहूं की थ्रेसिंग के लिए खेत में जा रहा ट्रैक्टर नीचे लटक रहे तार की चपेट में आ गया। तारों के सटने से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई और चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं आग से ट्रैक्टर जल गया, वहीं चालक भी झुलस गया। इस घटना से नाराज होकर ग्रामीणों ने चहनियां सैदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
मजिदहां गांव के सिवान में बच्चन विश्वकर्मा ने गेहूं की कटाई कर थ्रेसिंग के लिए मशीन मंगाई थी। गांव निवासी सुभाष यादव का पुत्र रविन्द्र यादव (28) ट्रैक्टर लेकर सिवान में पहुंचा। दोपहर में साढ़े 12 बजे वह खेत में पहुंचा था कि खेत से होकर गुजरा बिजली का तार नीचे लटक रहा था और ट्रैक्टर से तार टकरा गया। तारों के टकराने से चिंगारी निकली और गेहूं में गिरी। इससे गेहूं में आग लग गई। वहीं ट्रैक्टर में करेंट उतरने से रविन्द्र भी झुलस गया और ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। यह संयोग था कि ट्रैक्टर बंद हो गया था, अन्यथा रविन्द्र अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आ जाता। किसी तरह आग से बीच से भाग कर रविन्द्र ने जान बचाई। ग्रामीणों ने गेहूं की फसल जलते देखा तो शोर मचाते हुए आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। किसानों ने अथक प्रयास कर सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी डाला, वहीं कुछ किसानों ने लाठी डंडे से पीट कर आग बुझाई। इस दौरान बच्चन विश्वकर्मा की दो बीघा, जमुना सिंह का एक बीघा ओर शैलेन्द्र सिंह का एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने झुलसे रविन्द्र को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बिजली विभाग से नाराज होकर चहनियां सैदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में डेढ़ बजे एसडीएम सकलडीहा प्रेम प्रकाश मीणा, सीओ श्रुति गुप्ता भी पहुंच गई। इस दौरान एसडीएम ने वहां मौजूद लेखपाल और काननूगों को जल्दी रिपोर्ट बनाकर देने को कहा। वहीं किसानों केे आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाएगा। बिजली विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द बिजली के तार को ऊंचा करने का निर्देश दिया। इसके बाद जाम लगाने वाले ग्रामीण शांत हुए ओर जाम समाप्त हुआ।