फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Toys given to 10 healthy children under National Nutrition Month

Chandauli News: राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 10 स्वस्थ बच्चों को दिए गए खिलौने

Wed, 27 Sep 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Toys given to 10 healthy children under National Nutrition Month
सकलडीहा। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत मंगलवार को बाल परियोजना कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वस्थ बालक व बालिका सहित अन्य प्रतियोगिताओं के साथ बच्चों के पोषण पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान 10 स्वस्थ बच्चों को खिलौने व प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथ ही 40 महिलाओं की जांच, उपचार, पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व पांच से छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।
विज्ञापन


बीडीओ केके सिंह व सीडीपीओ अवधेश पंडित ने कहा कि कुपोषण को दूर करने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। बच्चों को छ माह की उम्र तक मां के दूध के साथ पौष्टिक आहार देना चाहिए। उनके आसपास साफ-सफाई का खास ध्यान देना चाहिए क्योंकि रोग जनित वातावरण में बच्चों में अपेक्षित विकास नहीँ दिखता है। इस दौरान पोषण भी-पढ़ाई भी, रेसिपी प्रतियोगिता, मिशन लाइफ के माध्यम से पोषण स्तर में सुधार, एनीमिया स्तर में सुधार के लिए किशोरियों व महिलाओं की जांच, उपचार व संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य सेविका सुनीता सिंह ने राष्ट्रीय पोषण माह मनाने के उद्देश्य पर चर्चा की व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके ओर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रजनीकांत सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed