फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tourist places remain buzzing, crowds gathered in temples too

Chandauli News: पर्यटन स्थल रहे गुलजार, मंदिरों में भी उमड़ी भीड़

Thu, 02 Jan 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tourist places remain buzzing, crowds gathered in temples too
पीडीडीयू नगर। नव वर्ष 2025 के पहले दिन बुधवार को जिले के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। वहीं, मंदिरों में भी भारी भीड़ रही। दर्शन-पूजन कर लोगों ने दिन की शुरूआत की। वहीं, राजदरी, देवदरी, औरवाटाड़ और छानपाथर दरी जलप्रपात पर 12 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। प्रकृति की गोद में लोगों ने पिकनिक मनाई।
विज्ञापन


सैलानियों को लुभाने के लिए वन विभाग की ओर से पर्यटन स्थलों पर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा सैलानी राजदरी और देवदरी जलप्रपात पर पहुंचते हैं। इसके अलावा औरवाटाड़ और छानपाथर दरी का भी दो-दो करोड़ से विकास किया गया है। नव वर्ष पर पहली बार इन दो जलप्रपातों पर सात हजार पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं, राजदरी देवदरी पर 5 हजार लोगों ने नव वर्ष का जश्न मनाया। शीतलहर चलने के बाद भी लोगों का उत्साह देखते बना। परिवार के साथ पहुंचे बाटी-चोखा का लुत्फ उठाते नजर आए। वहीं, लोगों ने अपने मोबाइल पर जल प्रपातों और प्रकृति के खूबसूरत नजारों को कैद किया। वहीं, पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क, पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन, कटेसर में गंगा तट पर लोग मस्ती करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले नए वर्ष की सुबह देवालय जयकारों से गूंजते रहे। दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में कतारें लगी रहीं। पीडीडीयू नगर के प्राचीन काली मंदिर, कैलाशपुरी शिव मंदिर, याज्ञेश्वर मंदिर, संकट हरण दरबार, आरपीएफ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में लोगों ने दर्शन-पूजन कर दिन की शुरूआत की। इसी तरह सकलडीहा के कालेश्वरनाथ मंदिर, चकिया के जागेश्वरनाथ धाम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed