{"_id":"645946ccd34c9f2d100e3674","slug":"tortured-by-molestation-girl-student-hangs-herself-referred-to-trauma-center-chandauli-news-c-20-1-194418-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: छेड़खानी से तंग छात्रा फंदे से झूली, ट्रॉमा सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: छेड़खानी से तंग छात्रा फंदे से झूली, ट्रॉमा सेंटर रेफर
विज्ञापन
छेड़खानी और फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी देने से आजिज कस्बा की एक छात्रा सोमवार को दिन में 11 बजे फंदे से झूल गई। युवती की मां के शोर मचाने पर लोगों ने किशोरी को फंदे से उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कस्बा के एक 18 साल की युवती 12वीं की छात्रा है। स्कूल जाते समय कस्बा के ही युवक अक्सर छींटाकशी करते थे। किशोरी ने परिजनों को यह बात बताई। रविवार को परिवार वालों ने थाने में युवकों की शिकायत की। पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। सोमवार की सुबह दोनों युवकों ने छात्रा को रास्ते में रोककर उसकी फोटो खींचीं और फोटो को एडिट करके अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगे। इसके बाद युवती ने घर लौटकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। दुपट्टे का फंदा बनाकर छत में लगी कुंडी में फंसाकर लटक गई। संयोग से उसकी मां ने उसे ऐसा करते देख लिया।
मां के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने उसे फंदे से उतार लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि छात्रा की मां के तहरीर पर कस्बा निवासी रोहित और परमा को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।