फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tomorrow, the last day of wheat purchase, the purchase incomplete

गेहूं क्रय की अंतिम तिथि कल, नहीं हो सकी पूरी खरीदारी

Sun, 13 Jun 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow, the last day of wheat purchase, the purchase incomplete
पीडीडीयू नगर। जिले में क्रय केंद्रों से गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 15 जून है। गेहूं खरीद के लिए दो दिन बाकी हैं लेकिन अभी भी कई क्रय केंद्रों पर किसानों का कई क्विंटल गेहूं पड़ा हुआ है। उसकी खरीद नहीं हो सकी है। वहीं कई केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को टोकन तो दे दिया गया है पर खरीद कब तक होगी पता नहीं है।
विज्ञापन

नियामताबाद ब्लॉक के गोधना क्रय केंद्र पर अभी भी कई ट्रैक्टर में किसानों का गेहूं लादकर रखा गया है। केंद्र प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि रविवार तक 9858 कुन्तल गेहूं की खरीद हो चुकी है। कहा कि केंद्र पर जिन भी किसानों के नंबर लगे हैं। उनकी खतौनी सत्यापन है तो निश्चित रूप से खरीद होगी। ब्लॉक के सेमरा केंद्र पर 11500 कुंतल गेहूं खरीद हो चुकी है। यहां भी कई किसानों की खरीद बाकी है। लोगों को टोकन दिया गया है। बरहनी ब्लॉक के अमड़ा में खुले विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर रविवार को बारिश के चलते खरीद बंद रही जबकि कल तक ही खरीद होनी है। क्रय केंद्र प्रभारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि अभी 10 किसानों का टोकन बचा हुआ है। इसी तरह जिले के सभी क्रय केंद्रों पर पूर्ण खरीदारी नहीं हो सकी है। केंद्र प्रभारियों का दावा है कि पंद्रह जून तक पूरी खरीदारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

नियामताबाद। विकासखंड के गोधना स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर अव्यवस्था की सूचना पर रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने केंद्र प्रभारी से तत्काल गेहूं खरीदारी में तेजी लाने को कहा। उसके बाद दो तौल मशीनों से खरीदारी शुरू हो गई। इससे किसानों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजेंद्र यादव ने बताया कि शासन की ओर से निर्धारित तिथि तक खरीद पूरी हो जाएगी। इस मौके पर विवेक सिंह, रामदयाल, पखंडू, प्रेमनाथ, कमलेश, श्यामदेव, संजय सिंह, कल्लू, कीरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंदवा। किसान युवा विकास मंच का प्रतिनिधि मंडल रविवार को जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह मिला।
उन्होंने डीएम से गेहूं खरीद का समय एक सप्ताह बढ़ाने की मांग की। मंच के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह मंटू ने कहा कि असमय बारिश, क्रय केंद्रों की कम संख्या, अधिकारियों की हीलाहवाली और बिचौलियों के प्रभावी होने के चलते किसानों के गेहूं की खरीद पूरी नहीं हो पाई है। इसलिए किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए खरीद की तिथि एक सप्ताह बढ़ाई जाए। प्रतिनिधि मंडल में इंदल सिंह बाबा, अरुण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बाचा सिंह चंदेल शामिल रहे। संवाद

इलिया। सैदूपुर कस्बा स्थित क्षेत्रीय सहकारी समिति खरौझा पर पांच दिनों से गेहूं की खरीद के लिए भुरकुड़ा गांव के किसान रमेश गुप्ता, रामपुर के रामायण, बरियारपुर के गणेश अपने-अपने ट्रैक्टर को खड़ा कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच शनिवार की रात चोर सभी ट्रैक्टरों का बैटरी खोलकर ले गए। सुबह बैटरी चोरी की जानकारी होने पर किसानों ने डायल 112 नंबर को फोन पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने आसपास के दो लोगों को पकड़कर थाने ले गए और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed