{"_id":"690fa06710f73186d80aa8b7","slug":"toilets-at-the-shelter-home-are-dirty-due-to-lack-of-sanitation-workers-chandauli-news-c-189-1-svns1013-138924-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सफाईकर्मी के अभाव में गंदे हैं शेल्टर होम के शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सफाईकर्मी के अभाव में गंदे हैं शेल्टर होम के शौचालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। ठंड ने दस्तक दे दी है। लोगों ने सुबह शाम हल्के गर्म कपड़े भी निकाल लिये हैं। वहीं दूसरी तरफ अलीनगर स्थित स्थायी शेल्टर होम में बने शौचालय सफाईकर्मी के अभाव में गंदे पड़े हैं।
ठंड के मौसम में सबसे अधिक निराश्रित या फिर मजदूर वर्ग के लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। यहां सोने के लिए पलंग, गद्दे से लेकर खाना बनाने के लिए किचन तक की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा वहां देखभाल करने वाले केयर टेकर की संख्या तीन से घटाकर दो कर दी गई है।
दीनदयाल अंत्योदय योजना अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत अलीनगर क्षेत्र में 01 करोड़ तीस लाख रुपये की लागत से आश्रय गृह (शेल्टर होम) बना था।
विज्ञापन
50 बेड वाले इस आश्रय केंद्र में 25 बेड महिलाओं और 25 बेड पुरुषों के लिए अलग-अलग कमरों में लगे हैं।
शौचालय की व्यवस्था भी है, लेकिन सफाईकर्मी के अभाव में शौचालय गंदे पड़े है। सूत्रों के अनुसार पिछले तीन साल से वहां कोई भी सफाईकर्मी नियुक्त नहीं है। हालांकि पिछले वर्ष नगर पालिका की ओर से ठंड के मौसम में वहां सफाईकर्मी की नियुक्ति की गई थी लेकिन बाद में उसे वहां से हटा लिया गया।
डूडा की ओर से जनवरी 2024 में शेल्टर होम को संचालन के लिए नगर पालिका के सुपुर्द कर दिया गया था। नगर पालिका ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि शीघ्र ही शेल्टर होम का निरीक्षण कर वहां की सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर दिया जाएगा। एक सफाईकर्मी की तैनाती भी वहां कर दी जाएगी।