फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tired of family discord, mechanic swings his life

पारिवारिक कलह से ऊबकर अधेड़ ने फंदे पर झूल दी जान

Thu, 21 Jan 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tired of family discord, mechanic swings his life
सकलडीहा। पारिवारिक कलह से ऊबकर बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के ओरवा गांव निवासी करीम (45) ने बुधवार की सुबह घर में स्थित एक कमरे की छत पर लगी कड़ी से झूलकर जान दे दी। घटना के बाद कमरे में पहुंची उसकी पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के राउतपुर गांव निवासी जलाऊ अहमद के तीन पुत्र रहीम, करीम और सलीम थे। लगभग बीस वर्ष पूर्व करीम का विवाह भिख्मपुर गांव निवासी अब्दुल हमीद के पुत्री अख्तरी बेगम से हुआ था। जिससे दो पुत्री शाहिन व नाजिया और एक पुत्र अरमान है। करीम ईटवा गांव में बाइक मरम्मत की दुकान खोलकर परिवार की परवरिश करता था। अप्रैल 2018 में करीम ने ओरवा गांव निवासी स्व. इस्लाम की पुत्री जलसा से दूसरा निकाह कर लिया और वही रहने लगा। बुधवार सुबह पेट में दर्द होने पर उसने अपनी पत्नी जलसा को दवा लेने के लिये डाक्टर के पास भेजा था। पत्नी के घर से जाते ही करीम ने रस्सी का फंदा बनाकर कमरे की छत में लगी कड़ी के सहारे झूलकर अपनी जान दे दी। कुछ देर बार जब उसकी पत्नी दवा लेकर घर पहुंची तो फंदे से करीम को झूलता देख उसके होश उड़ गए। बाद में ग्रामीणों की मदद से करीम के शव को नीचे उतारा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में कस्बा प्रभारी भूपेश चन्द्र कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक तनाव के कारण जान देने की बात सामने आयी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed