{"_id":"6898ed8f600ce895de04024a","slug":"tiranga-yatra-taken-out-with-the-slogan-of-vande-mataram-chandauli-news-c-189-1-chl1013-134929-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वंदे मातरम के उद्घोष के साथ निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वंदे मातरम के उद्घोष के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज हो गईं हैं। हर घर तिरंगा की बाबत भाजपा के विभिन्न व सामाजिक संगठनों की ओर से रविवार को अलग-अलग स्थानों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। आमजनों को स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर भारत का ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान भारत माता और वंदेमातरम के उद्घोष गूंजते रहे।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल दीनदयालनगर के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह के नेतृत्व तिरंगा यात्रा निकाली । यात्रा नगर राम जानकी मंदिर, बिछड़ी से आरंभ हुई ।
सैकड़ों कार्यकर्ता ने मोटर साइकिल से निकले और डीजे पर देश भक्ति गीत बजाते हुए, भारत माता की जय, वंदे मातरम की जय घोष करते हुए सड़क पर निकले और जीटीआर ब्रिज होते हुए पीडीडीयू जंक्शन स्थित बड़े तिरंगे के पास पहुंचकर ध्वज को प्रणाम कर राष्ट्रगान गाया ।
विज्ञापन
सदर भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष पार्टी के कार्यकर्ता एवं आम जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व सेना के शौर्य एवं पराक्रम तथा देशवासियों की एक जुटाता के संकल्प से ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा । इसी क्रम में पार्टी हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत दीनदयाल नगर में मोटर साइकिल से कर रही है। सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर के तिरंगा वितरित करें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राणा प्रताप सिंह, किरण शर्मा, एड. कुंदन सिंह, अनिल गुप्ता गुड्डू, राहुल जायसवाल, पिछड़ा आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी आदि शामिल थे।
अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और तिरंगा सभी का स्वाभिमान है।
मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा अभियान कार्यकर्ताओं में देशभक्ति की जोश है, जिसके माध्यम से गांव गली तक संदेश पहुंचाया जाएगा। तिरंगा यात्रा में महिलाओं की टीम में सभासद मीना विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमिला शुक्ला के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
यात्रा का समापन गांधी पार्क परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण और सभा के माध्यम से किया। इस अवसर पर राकेश मिश्रा, सारांश केसरी, कैलाश जायसवाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शिवरतन गुप्ता आदि थे।