फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Till Diwali, the stoves of one thousand houses will burn with natural gas.

Chandauli News: दीपावली तक एक हजार घरों के चूल्हे जलेंगे प्राकृतिक गैस से

Tue, 10 Oct 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Till Diwali, the stoves of one thousand houses will burn with natural gas.
नगर स्थित अलीनगर क्षेत्र के रहने वाले लोगों को दीपावली तक पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सौगात मिल जाएगी। गेल ने दीपावली तक अलीनगर के एक हजार घरों में आपूर्ति शुरू किए जाने का निर्णय लिया है। इसके बाद सकलडीहा क्षेत्र में पाइप लाइन से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाएगी। गेल की ओर से तैयारी पूर्ण कर लग गई है। पीएनजी के शुरू होने से लोगों को महंगी एलपीजी गैस से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत के रूप में सीएनजी और पीएनजी को केंद्र सरकार की ओर से बढ़ावा दिया जा रहा है। पेट्रोल और डीजल के विकल्प के रूप में सीएनजी स्टेशनों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। वहीं एलपीजी के विकल्प के रूप में पीएनजी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए गेल एक हजार करोड़ रुपये की लागत से चंदौली, मिर्जापुर, और सोनभद्र में पीएनजी और सीएनजी नेटवर्क को स्थापित करने में जुटी है। जिले में पीएनजी गैस आपूर्ति के लिए 150 किलोमीटर भूमिगत पाइप का जाल बिछा दिया गया है। इसके अलावा 7500 लोगों ने रसाेई गैस के लिए रजिस्ट्रेश्न भी करा लिए हैं। गेल के अधिकारियों का दावा है कि पीडीडीयू नगर क्षेत्र में पड़ने वाले अलीनगर के एक हजार घरों में दीपावली तक गैस की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। हालांकि गेल की ओर से सितंबर तक ही आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

इनसेट
जिले में सात सीएनजी स्टेशन हुए स्थापित
पीडीडीयू नगर। वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में सीएनजी को बढ़ावा देते हुए गेल की ओर से अब तक जिले में सात सीएनजी स्टेशन स्थापित कर दिए गए हैं। जबकि मिर्जापुर में नौ व सोनभद्र में एक सीएनजी स्टेशन संचालित है। वहीं मार्च 2024 तक तीनाें जिलों को मिलाकर 30 सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
चंदौली जिले के अलीनगर क्षेत्र के एक हजार घरों में दीपावली तक पीएनजी गैस की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद सकलडीहा में आपूर्ति शुरू होगी। -शिल्पी टंडन, मुख्य प्रबंधक, कॉर्पोरेट कम्यूनिशकेशन, गेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed