{"_id":"671ebb945e1091ef0f091969","slug":"till-chhath-medical-facilities-will-be-available-24-hours-in-all-government-hospitals-chandauli-news-c-20-1-vns1073-772470-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: छठ तक सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे मिलेगी चिकित्सकीय सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: छठ तक सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे मिलेगी चिकित्सकीय सुविधा
विज्ञापन
चंदौली। दीपावली से लेकर छठ तक सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए हर समय डाॅक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीम 24 घंटे तैयार रहेगी। हर साल पटाखे और दीये से जलने की कई घटनाएं होती हैं। इस साल पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिला अस्पताल और सीएचसी पर बर्न यूनिट भी तैयार की गई है। वहीं फिजिशियन के साथ-साथ आंख और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी तैनाती रहेगी। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी होने पर तत्काल उपचार किया जा सके।
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दीपावली से लेकर छठ तक व्यापक सावधानी बरती जा रही है। इन पर्वों में लोग मिलते जुलते हैं। छठ सामूहिक रूप से मनाया जाता है। इसके लिए जिला स्तर पर समीक्षा करते हुए संक्रमण के नियंत्रण के प्रभावी उपाय किए गए। जिला अस्पतालों, पीएचसी और सीएचसी पर इमरजेंसी व्यवस्था को सक्रिय और प्रभावी बनाते हुऐ 24 घंटे सेवा दी जाएगी। इसके बाबत सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय ने कहा कि पं. कमला पति संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया, सीएचसी नौगढ़, मैढ़ी, धानापुर एवं भोगवारा में बर्न यूनिट बनाकर रखा है। इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर चिकित्सकीय सुविधा सहित एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
अलर्ट मोड में रहेंगे एंबुलेंस
सभी 108 और 102 के एंबुलेंस कर्मचारी को निर्देश है कि हमेशा अलर्ट मोड में रहें, ताकि कोई घटना होने पर तत्काल पहुंचकर घायल या बीमार को सरकारी अस्पताल ले जाएं जहां उसका इलाज किया जा सके। जिला अस्पताल की इमरजेंसी और बर्न यूनिट को भी सक्रिय रखा है। यहां पर सर्जन के साथ-साथ त्वचा रोग विशेषज्ञ, नेत्र सर्जन के अलावा फिजिशियन व स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट
दीपावली, गोवर्धन, छठ पूजा को देखते ही जनपद के सभी सीएचसी और पीएचसी के साथ जिला अस्पताल को अलर्ट मोड में रखा गया है। सभी स्थानों पर इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था है। वहां चिकित्सकों की तैनाती दी हुई है, ताकि अनहोनी होने पर तत्काल उपचार किया जाए। जिला अस्पताल इमरजेंसी के साथ बर्न यूनिट में सर्जन, फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
डाॅ. युगल किशोर राय, सीएमओ, चंदौली।