फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tilkdhari, Jitendra be candidate

तिलकधारी, विनीत जितेंद्र होंगे प्रत्याशी

Wed, 16 Nov 2016 01:30 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 16 Nov 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tilkdhari, Jitendra be candidate
सम्मेलन मे बोलते मुनकाद अली।
बसपा के मुगलसराय विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में जोनल कोआर्डिनेटर एवं राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। जिसके अनुसार मुगलसराय सीट से तिलकधारी बिंद, सैयदराजा से श्याम नारायन सिंह उर्फ विनीत सिंह और चकिया सीट से जितेंद्र एडवोकेट चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

मुनकाद अली ने कहा कि देश 69 वर्ष बाद भी पूरी तरह आजाद नहीं है। छूआछूत, जातपात, धर्म, अमीरी गरीबी का फर्क साफ है। आज भी देश की बहुसंख्यक जनता गुलामों सी जिंदगी जी रही है। वर्तमान राजनीतिक दल धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाकर राज करना चाहते हैं। प्रदेश की सरकार का आम लोगों पर ध्यान नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह  ध्वस्त हो चुकी है। ऐसे में लोग मायावती के शासन काल के कानून व्यवस्था को याद कर रहे हैं। कहा कि बहन मायावती सबको साथ लेकर चलती है और वहीं प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर सकती हैं। इस मौके पर डॉ. लक्ष्मीकांत, शोभनाथ चौधरी, डॉ.रमाशंकर राजभर, राजकुमार गौतम,  महेन्द्र राव,  पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार, आकाश सिंह, कन्हैयालाल, गुलशेर अरशद सिद्दीकी, विजेन्द्र कुमार, प्रदीपक कुमार, प्रेमचंद भारती, रतीश कुमार, संजय प्रधान, उमापति, बृजेश बिंद, दिनेश बिंद, चंद्रेश्वर जायसवाल, सूर्यकांत तिवारी, शारदा प्रसाद, राकेश कन्नौजिया, रंजन शाह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने और संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रकाश पांडेय ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed