फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tightening was done on the Sonbhadra border of the district

जिले की सोनभद्र सीमा पर कड़ाई की गई

Sun, 10 May 2020 08:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Tightening was done on the Sonbhadra border of the district
सकलडीहा में बाहर से लोगों को स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। बार्डर से सटे सोनभद्र में रविवार को एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। सोनभद्र सहित अन्य जनपदों की सीमाओं पर विशेष सख्ती बरती जा रही है। सीमा पर नोडल अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई है। वहीं रविवार बबुरी थानाक्षेत्र के चार संदिग्ध व्यक्तियों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। सभी का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

बाहर से जिले में आने वालों की तादात बढ़ गई। लॉकडाउन में दिल्ली, मुंबई समेत गैर प्रांतों व महानगरों में फंसे करीब 13 हजार जनपदवासियों ने वापस घर आने के लिए आवेदन किया है। ऐसे में बाहरियों के जरिए संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं रविवार को सोनभद्र में एक कोरोना संक्रमित मिलने से जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बाहरियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सीमा पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही संदिग्ध मिलने पर जिला अस्पताल लाकर सैंपल इकट्ठा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन कक्ष में रोजाना करीब दो दर्जन लोगों की जांच करने के साथ सैंपल इकट्ठाकर भेजा जा रहा है। जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग में 60 बेड का क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवारा और धानापुर पीएचसी को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए लेबल-1 अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है। इसके अलावा मास्क, सैनिटाइजर, इंफ्रारेड थर्मामीटर समेत अन्य संसाधनों की व्यवस्था कराई गई है। ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जनपद के सभी बार्डर वाली प्रमुख मार्गों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है। जो सख्ती से लोगों की जांच कर रही है। संदिग्ध मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed