फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tied a rakhi on the wrist of brothers

भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Sun, 30 Aug 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 30 Aug 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
Tied a rakhi on the wrist of brothers
भाई बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शनिवार को नगर सहित पूरे जनपद में
विज्ञापन
परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध उनसे आजीवन रक्षा का संकल्प लिया।

जबकि भाइयों नेे अपनी बहनों को आशीर्वाद से साथ ही उपहार भी दिए।
  रक्षाबंधन पर्व पर लोगों में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला।

 भद्रा होने के कारण राखी बंधवाने का क्रम दोपहर बाद शुरू हुआ और देर शाम तक चलता रहा।

 कहीं बहनें अपने भाइयों तक राखी बांधने पहुंचीं, तो भाई भी अपनी बहनों के घर जाकर राखी बंधवाते नजर आए।

 दूरदराज के लोग एक दिन पूर्व ही अपने बहनों के घर पहुंच चुके थे। रक्षा बंधन को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखने को मिली।

 इसके लिए राखी और मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ उमड़ती दिखाई दे रही थी। सुबह ही लोग खरीदारी में जुट गए थे। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंग बिरंगी राखियों के रूप में प्यार बांधा, तो भाइयों ने भी भाइयों ने भी बहनों को नकदी, गिफ्ट, चाकलेट, खिलौने आदि के गिफ्ट दिए।

त्योहार को लेकर बच्चों में अधिक उत्साह दिखा। स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के बंद होने से उत्साह दोगुना हो गया था। वहीं परंपरा के अनुसार पुरोहितों ने यजमानों के यहां जाकर रक्षा बांधा तो कुछ समाजसेवियों ने पेड़ पौधों को राखी बांध कर सुरक्षा का संकल्प दोहराया।

नगर के जीटी रोड के दोनों पटरियों पर तीन दर्जन से अधिक दुकानें सजी रही। मुगलसराय सहित सकलडीहा, चकिया, इलिया, शहाबगंज, बबुरी, सैयदराजा, नई बाजार, कमालपुर, धानापुर, चहनियां, नियामताबाद में बाजार सजे रहे। चंदौली मुख्यालय पर पटारी व्यवसाइयों ने सुबह ही अपनी दुकानें खोल दी थीं।


वहीं नगर के नए सरकार के कुटिया में भी भक्तों ने अपने गुरु को रक्षा सूत्र बांधा।
देर शाम वहां लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed