{"_id":"5ece59178ebc3e90aa5f7aa9","slug":"tickets-are-not-being-returned-even-after-opening-the-counter-chandauli-news-vns5269074104","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट काउंटर खुलने के बाद भी नहीं हो रही है टिकटों की वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट काउंटर खुलने के बाद भी नहीं हो रही है टिकटों की वापसी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लॉक डाउन की वजह से 25 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। अब एक जून से स्पेशल ट्रेनों के चलाने की तैयारी है लेकिन पूर्व में कराए गए टिकटों की वापसी नहीं हो पा रही है। इससे यात्री परेशान हैं। यही नहीं रेलवे ने अभी सभी काउंटर भी नहीं खोले हैं। जहां काउंटर खुले हैं वहां पहुंचने पर पैसे नहीं है कि बात कहकर वापस कर दिया जा रहा है।
कोविड-19 की वजह से देश में 25 मार्च से लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। ऐसे में पूर्व में यात्रा के लिए लिए गए टिकट बेकार हो गए। आईआरसीटीसी से लिए गए ऑनलाइन टिकट के पैसे तो वापस हो गए लेकिन खिड़की से लिए गए टिकट पैसे की वापसी के लिए रेलवे ने छह माह का समय दिया। एक जून से नान एसी यात्री स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही 22 मई से आम लोगों के लिए आरक्षण काउंटर खोल दिए और टिकट रिफंड करने की भी घोषणा कर दी। ऐसे में टिकट रिफंड कराने के लिए यात्री स्टेशन पर पहुंचने लगे लेकिन यहां पैसे न होने की बात कहकर वापस कर दिया जा रहा है। यही नहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में पं.दीनदयाल उपाध्याय, गया, डेहरी ऑन सोन और अनुग्रह नारायण रोड पर ही आरक्षण काउंटर खोले गए हैं। ऐसे में अन्य स्टेशनों से रिजर्वेेशन कराने वाले यात्री समीपवर्ती बड़े स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने कहा कि टिकटों की वापसी हो रही है। पैसों की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।