{"_id":"6944529f7b94663d6d06aab8","slug":"thursday-was-the-coldest-day-of-the-season-with-fog-prevailing-throughout-the-day-and-temperatures-dropping-by-three-degrees-in-24-hours-chandauli-news-c-189-1-svns1011-140945-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: इस सीजन में सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार, दिनभर छाया रहा कोहरा, 24 घंटे में तीन डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: इस सीजन में सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार, दिनभर छाया रहा कोहरा, 24 घंटे में तीन डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
इस सीजन में सबसे ठंडा दिन बृहस्पतिवार रहा। जिले में दिनभर कोहरे की चादर तनी रही। कोहरे और पछुआ हवा चलने से जिले में अधिकतम तापमान तीन लुढ़ककर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने आगामी शनिवार तक जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। खासतौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत हुई। घने कोहरे के चलते कई इलाकों में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दिन में भी एनएच व स्टेट हाईवे पर लोग हेडलाइट जलाकर वाहन चलाते दिखे। कोहरे व ठंड से बचने के लिए कई जगह पर लोग अलाव तापते नजर आए। कोहरे के कारण सुबह के वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। वहीं कई स्कूलों का समय सुबह नौ से दिन के ढाई बजे तक कर दिया गया है।
इनसेट.......
लोगों ने जिला प्रशासन से की अलाव जलवाने की मांग
दुलहीपुर। कड़ाके की ठंड से राहगीरों की दिक्कत बढ़ गई है। बचाव के लिए क्षेत्र के तिराहों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर जिला प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। दुलहीपुर बाजार, चंधासी कोलमंडी, चांदनी मार्केट, भिसौड़ी तिराहा, यादव चौराहा, हरिशंकरपुर तिराहा, हनुमान चौक सहित अन्य जगहों पर राहगीरों को दिक्कत हो रही है। लोग चाय-पान की दुकानों पर भट्ठियों का सराहा लेते रहे। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में अलाव जलवाने की मांग की है।
इनसेट........
खेत गीला होने से कटाई और बोआई बाधित
कंदवा। कोहरे के कारण नमी होने से धान की कटाई और गेहूं की बोआई प्रभावित हो गई है। खेत गीले होने से मशीन खेत में नहीं जा पा रहीं हैं, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि खेत गीला होने के कारण कटाई और बोआई दोनों प्रभावित हो रहा है। अब समय पर गेहूं की बोआई न हो पाने से उत्पादन प्रभावित होने की संभावना बन गई है। किसान सतीश राय ने बताया कि खेत गीला होने के चलते 50 बीघे खेत की बुआई नहीं हो पाई है। प्रगतिशील किसान रतन सिंह, कामेश्वर राय, अनिल सिंह झुन्ना, जामवंत सिंह ने कहा कि देरी से बोआई होने पर पैदावार घटेगी। इसका सीधा असर किसानों की आमदनी पर पड़ेगा।
विज्ञापन
इनसेट......
सुबह टहलने वालों की संख्या भी काफी कम रही
शिकारगंज। सुबह चकिया विकासखंड क्षेत्र में दृश्यता (विजिबिलिटी) 10 मीटर से भी कम थी। घने कोहरे के कारण मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिन में भी वाहन चालक हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर चलते रहे। सुबह टहलने वालों की संख्या भी काफी कम रही। कोतवाल अर्जुन सिंह ने कोहरे की स्थिति को देखते हुए दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और कोहरे के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।
-- -- -- -- -- --
कोट-- -
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। आगामी शनिवार तक चंदौली में कोहरे का प्रभाव अधिक रहेगा। इसके बाद ही कुछ राहत मिलने की संभावना है।- अतुल कुमार, प्रभारी, राज्य कृषि व मौसम विभाग
पिछले एक सप्ताह का तापमान
तिथि-- -- -- -- -अधिकतम-- -- -- -- -- तापमान
12 दिसंबर-- -- 25-- -- -- -12 डिग्री सेल्सियस
13 दिसंबर-- -24-- -- -- -11
14 दिसंबर-- -23-- -- -- 10
15 दिसंबर-- -23-- -- -- -9
16 दिसंबर-- -23-- -- -- -8
17 दिसंबर-- -23-- -- -- -8
18 दिसंबर-- -- 20-- -- -- 9
विज्ञापन
इनसेट.......
लोगों ने जिला प्रशासन से की अलाव जलवाने की मांग
दुलहीपुर। कड़ाके की ठंड से राहगीरों की दिक्कत बढ़ गई है। बचाव के लिए क्षेत्र के तिराहों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर जिला प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। दुलहीपुर बाजार, चंधासी कोलमंडी, चांदनी मार्केट, भिसौड़ी तिराहा, यादव चौराहा, हरिशंकरपुर तिराहा, हनुमान चौक सहित अन्य जगहों पर राहगीरों को दिक्कत हो रही है। लोग चाय-पान की दुकानों पर भट्ठियों का सराहा लेते रहे। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
इनसेट........
खेत गीला होने से कटाई और बोआई बाधित
कंदवा। कोहरे के कारण नमी होने से धान की कटाई और गेहूं की बोआई प्रभावित हो गई है। खेत गीले होने से मशीन खेत में नहीं जा पा रहीं हैं, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि खेत गीला होने के कारण कटाई और बोआई दोनों प्रभावित हो रहा है। अब समय पर गेहूं की बोआई न हो पाने से उत्पादन प्रभावित होने की संभावना बन गई है। किसान सतीश राय ने बताया कि खेत गीला होने के चलते 50 बीघे खेत की बुआई नहीं हो पाई है। प्रगतिशील किसान रतन सिंह, कामेश्वर राय, अनिल सिंह झुन्ना, जामवंत सिंह ने कहा कि देरी से बोआई होने पर पैदावार घटेगी। इसका सीधा असर किसानों की आमदनी पर पड़ेगा।
विज्ञापन
इनसेट......
सुबह टहलने वालों की संख्या भी काफी कम रही
शिकारगंज। सुबह चकिया विकासखंड क्षेत्र में दृश्यता (विजिबिलिटी) 10 मीटर से भी कम थी। घने कोहरे के कारण मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिन में भी वाहन चालक हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर चलते रहे। सुबह टहलने वालों की संख्या भी काफी कम रही। कोतवाल अर्जुन सिंह ने कोहरे की स्थिति को देखते हुए दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और कोहरे के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।
कोट
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। आगामी शनिवार तक चंदौली में कोहरे का प्रभाव अधिक रहेगा। इसके बाद ही कुछ राहत मिलने की संभावना है।- अतुल कुमार, प्रभारी, राज्य कृषि व मौसम विभाग
पिछले एक सप्ताह का तापमान
तिथि
12 दिसंबर
13 दिसंबर
14 दिसंबर
15 दिसंबर
16 दिसंबर
17 दिसंबर
18 दिसंबर