फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three teenagers arrested with stolen bike

चंदौली: चोरी की बाइक के साथ तीन किशोर गिरफ्तार

Fri, 17 Feb 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Three teenagers arrested with stolen bike
कोतवाली क्षेत्र के डेढ़ावल चौकी स्थित लॉन से तीन दिन पूर्व एक बाइक चोरी हो गयी थी। कोतवाली पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक बरामद कर ली। वहीं बाइक चुराने वाले तीन किशोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

डेढ़ावल स्थित एक लॉन में तीन दिन पूर्व मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना का इमिलिया गांव निवासी रामदहल शादी समारोह में आया था। लॉन के बाहर उसने बाइक खड़ी की थी। लौटने पर देखा तो बाइक अपने स्थान से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित ने कोतवाली में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रमरेपुर पुलिया के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक से जा रहे तीन किशोरों को पकड़ा। पुलिस के मांगने पर किशोर बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की बाइक होना स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने तीनों किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने किशोरों को न्यायालय भेज दिया। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तीन दिन पूर्व बाइक चोरी हुई थी। डेढ़ावल निवासी बाइक चोर तीन नाबालिग के साथ बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed