{"_id":"61e861d43b0046049c6be225","slug":"three-sent-to-jail-for-adulterated-petrol-game-chandauli-news-vns6343790163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी पेट्रोल के खेल में तीन को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी पेट्रोल के खेल में तीन को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। आपूर्ति और पुलिस विभाग ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई कर मिलावटी पेट्रोल के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पिकअप से उतारे जा रहे कई गैलनों में भरा 1150 लीटर पेट्रोल भी जब्त किया है। पिकअप में टीम को खाली गैलन भी मिले हैं। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हेंजेल भेज दिया गया।
अधिकारियों को थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिलावटी पेट्रोल बेचने और सप्लाई किए जाने की सूचना मिल रही थी। सटीक सूचना मिलने पर टीम ने किला रोड पर जाने वाले एक स्थान पर पिकअप से उतारे जा रहे मिलावटी पेट्रोल को पकड़ा। मौके पर नौगढ़ खास का रहने वाला रोजन, उसका पुत्र मो. आसिफ व सोनभद्र निवासी प्रमोद से पूछताछ की गई तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसपर आपूर्ति विभाग ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पूर्ति निरीक्षक संजय राय ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। टीम में थाना प्रभारी राजेश सरोज, उप निरीक्षक ईश्वर यादव, कांस्टेबल मनीष यादव, कोमल सिंह शामिल रहे।
नौगढ़। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ज्वलनशील पदार्थ का कारोबार चल रहा था। इससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। पिकअप से बरामद पेट्रोल का सैंपल विभागीय अधिकारियों ने नहीं लिया। उसे मौके पर सील भी नहीं किया और एक फुटकर डीजल विक्रेता के सुपुर्द कर दिया। इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस धंधे में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की चर्चा जोर पकड़ने लगी है।संवाद
विज्ञापन
पेट्रोल का अवैध कारोबार करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। शेषमणि पाठक, सीओ आपरेशन, नौगढ़।