फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three roads are being built in the district with 2.21 crores, people of 50 villages will get facilities

Chandauli News: 2.21 करोड़ से जिले में बन रहीं तीन सड़कें, 50 गांव के लोगों को होगी सुविधा

Tue, 09 Sep 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Three roads are being built in the district with 2.21 crores, people of 50 villages will get facilities
पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) की ओर से जिले में 2.21 करोड़ की लागत से तीन सड़कों का निर्माण तेजी से चल रहा है। इनके बनने से 50 गांव के लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

इन सड़कों में खोर-कादिराबाद पुल से कटशिलवा, खोर-कादिराबाद-कटशिलवा मार्ग से कादिराबाद-नौरंगाबाद और कटशिलवा से इनायतपुर सरहद तक के मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों का निर्माण करने के साथ चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


खोर कादिराबाद पुलिया से कटशिलवा तक करीब तीन किलोमीटर, खोर कादिराबाद-कटशिलवा मार्ग से कादिराबाद-नौरंगाबाद सरहद करीब एक किलोमीटर और इनायतपुर सरहद तक करीब एक किलोमीटर सड़क बनाने से सकलडीहा, धानापुर और बरहनी ब्लाॅक को आपस में जोड़ने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों के बनने से खोर, कादिराबाद, खोर-डुहिया, ओनावल, गौसपुर, ढोढ़िया, नौरंगाबाद, हेतमपुर, इनायतपुर, पसाई, पिपरी, नोनार, कटशिलवा, कुटिया सहित करीब 50 गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े तीन मीटर से बढ़कार पौने चार मीटर की जा रही है।



इनसेट.....

सड़क बनने से दूरी घटकर रह जाएगी आधी

इन मार्गों के बन जाने से सबसे ज्यादा फायदा धानापुर विकासखंड के कई गांव के ग्रामीणों को होगा। अभी सड़क के कच्ची होने के कारण उन्हें इनायतपुर होकर तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन ताना पड़ता है। इससे दूरी करीब सात से आठ किलोमीटर पड़ती है। सड़क के बन जाने से यह दूरी घटकर आधी रह जाएगी।





खोर-कादिराबाद पुलिया से कटशिलवा तक जाने वाले मार्ग पर वर्ष 2003-04 में पूर्व एमएलसी स्व. उदय नारायण सिंह उर्फ चुलबुल सिंह ने करीब तीन सौ मीटर पिच रोड का निर्माण कराया था। इसके बाद एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने अपने पहले कार्यकाल में वर्ष 2013-14 पिच रोड से खोर-डुहिया पुल तक करीब 800 मीटर खड़ंजा बिछवाया था जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिली थी लेकिन वर्तमान में मार्ग काफी बदहाल हो गया है। इस पर आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed