फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   three people died in road accident on chandauli highway Holi turned into mourning

गांव में पहुंचीं तीन लोगों की लाशें: हाईवे पर हुआ था दर्दनाक हादसा..., बुझ गया घर का चिराग; मातम में बदली होली

Sat, 15 Mar 2025 05:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Mar 2025 05:49 PM IST
सार

चंदाैली में हुए हादसे के बाद दंपती और उनकी बेटी की माैत हो गई। तीनों की लाशें जब जयमोहनी गांव में पहुंची तो सभी की आंखें नम हो गईं। घर के आसपास किसी ने होली का त्योहार नहीं मनाया।

विज्ञापन
three people died in road accident on chandauli highway Holi turned into mourning
लाश के पास विलाप करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले में हाईवे पर सड़क दुर्घटना में नौगढ़ के जयमोहनी के रहने वाले दंपती और उनकी बेटी की मौत के बाद शुक्रवार को गांव में एक साथ तीन लाशें पहुंचीं तो मातम छा गया। हर किसी की आंखें नम हो गईं। बाद में परिजनों ने किसी प्रकार तीनों शवों का दाह संस्कार किया।

विज्ञापन




बता दें कि नौगढ़ के जयमोहनी के रहने वाला रोहित हरियाणा के सोनीपत स्थित फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार सुबह वह परिवार संग होली मनाने के लिए पत्नी ललिता, बेटी उजाला और पुत्र राजवीर के साथ बाइक से घर आ रहा था।
विज्ञापन


अलीगढ़ जिला स्थित हाईवे पर सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी सहित बेटी की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोहित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी के सहारे परिवार का जीवकोपार्जन चलता था। परिवार के पास शव को अलीगढ़ से नौगढ़ लाने के लिए पैसे तक नहीं थे। ऐसे में नौगढ़ नौजवान समिति के अध्यक्ष अंकुर कश्यप, समाजसेवी अनिल सिंह यदुवंशी, अश्वनी दुबे ने जनप्रतिनिधियों से चंदा लेकर धन एकत्र किया।


दूसरी तरफ विधायक कैलाश खरवार ने अलीगढ़ के डीएम और एसपी से बात कर परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में बताया। तीनों का शव गांव तक भिजवाने की व्यवस्था किए जाने की मांग की। इस पर अलीगढ़ प्रशासन की ओर से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अलीगढ़ में परिवार के लोगों उपलब्ध करवाई गई। शुक्रवार सुबह तीनों शव जयमोहनी गांव पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed