{"_id":"6855b53437fa752aab0facae","slug":"three-friends-had-gone-to-take-bath-in-ganga-one-died-by-drowning-chandauli-news-c-189-1-svns1010-132620-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गंगा नहाने गए थे तीन दोस्त, एक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गंगा नहाने गए थे तीन दोस्त, एक की डूबने से मौत
विज्ञापन
पड़ाव। रामनगर थाना के डोमरी गांव के समीप गंगा नदी में नहाते समय शुक्रवार शाम युवक डूब गया। वह तीन साथियों के साथ गंगा में नहाने गया था। आस-पास के लोगों ने शोर मचाया और उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद युवक का शव उतराया मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं युवक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर चौकी के चौरहट साहूपुरी रोड के किनारे शमीम नेता वाली गली में रहने वाला महताब (18) रोजाना की तरह शुक्रवार दोपहर में गांव के बगल में स्थित जिम में गया था। वहां से निकलने के बाद तीन दोस्तों के साथ वह डोमरी स्थित त्रिदंडी स्वामी आश्रम के पास से गंगा घाट पर नहाने चला गया। तीनों दोस्त नहा रहे थे। इसी बीच मुश्ताक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथी को डूबता देख अन्य युवक घबरा गए और शोर मचाते हुए वहां से भाग निकले। आस-पास के लोगों ने युवक को डूबते देखा तो उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं चला। दूसरी तरफ समय बीतने के बाद भी महताब घर नहीं लौटा तो उसका बड़ा भाई और पिता उसे खोजने के लिए निकले। इस बीच पता चला कि एक युवक गंगा नदी में डूबा है। जब वे गंगातट पर पहुंचे तो वहां गोताखारों ने मुश्ताक के शव को बाहर निकाल लिया था। लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस और और सूताबाद चौकी को दी। सूचना पाकर रामनगर थाने की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। वहीं मुश्ताक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह ने कहा कि गंगा में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।