{"_id":"5ea582d68ebc3e904f4389e9","slug":"three-escaped-from-the-quarantine-center-were-caught-by-the-municipal-staff-causing-a-stir-among-the-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Quarantine Center से चकमा देकर भागे तीन को नगर पालिका कर्मियों ने पकड़ा, अधिकारियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Quarantine Center से चकमा देकर भागे तीन को नगर पालिका कर्मियों ने पकड़ा, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sun, 26 Apr 2020 06:20 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 26 Apr 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
quarantine
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के अलीनगर क्षेत्र स्थित क्वारंटीन सेंटर में ठहरे तीन बुजुर्ग चकमा देकर रविवार दिन में ग्यारह बजे भाग निकले। बुजुर्गों के भागने की सूचना मिलते ही नगर पालिका अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बाद में नगर पालिककर्मियों ने सभी को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया और वापस ले गए।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर पालिका क्षेत्र के अलीनगर स्थित बने शेल्टर होम में 16 निराश्रित लोगों को रखा गया है । रविवार को दिन में लगभग 11 बजे वहां रह रहे तीन बुजुर्ग चकमा देकर भाग निकले। इसमे सज्जन सिंह (पंजाब), रामजनम और सुरेश यादव बिहार के रहने वाले है। तीन लोगों के भागने की सूचना मिलते ही नगर पालिका के अधिकरियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इसके बाद पालिकाकर्मी बुजुर्गों को ढूंढने निकल पड़े। इस दौरान तीनो रेलवे स्टेशन के समीप घूमते मिल गए। पालिककर्मियों ने तीनों पकड़ लिया और कूड़ा गाड़ी में बैठकर शेल्टर होम ले गए। इस दौरान बुजुर्गों ने ठीक ढंग से खाना नही मिलने का आरोप लागया।
विज्ञापन
तीनो 25 मार्च को शेल्टर होम में लाये गए थे । इस संबंध में ईओ कृष्णचंद्र ने बताया कि कुछ लोग शेल्टर होम में कम्युनिटी किचन और सामाजिक संस्थाओं की ओर से खाना दिया जा रहा। लॉकडाउन तक किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नही दी गई है।