फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three escaped by dodging from shelter home, caught by municipal staff

शेल्टर होम से चकमा देकर तीन भागे, पालिकाकर्मियों ने पकड़ा

Sun, 26 Apr 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Three escaped by dodging from shelter home, caught by municipal staff
पीडीडीयू नगर(चंदौली) । अलीनगर क्षेत्र स्थित बने शेल्टर होम क्वारंटीन किये गये तीन लोग चकमा देकर रविवार को दिन में ग्यारह बजे से भाग निकले। तीन बुजुर्ग हैं। इनके भागने की सूचना मिलते ही नगर पालिका अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बाद में नगर पालिकाकर्मियों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से सभी को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया और वापस शेल्टर होम ले गए जहां उन्हें फिर से क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर पालिका क्षेत्र के अलीनगर स्थित बने शेल्टर होम में 16 निराश्रित लोगों को रखा गया है। इसमें बाहर से आए 16 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। रविवार को दिन में लगभग 11 बजे वहां रह रहे तीन बुजुर्ग चकमा देकर भाग निकले। इसमें एक पंजाब वहीं दो बिहार के रहने वाले हैं। तीन लोगों के भागने की सूचना मिलते ही नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पालिकाकर्मी बुजुर्गों को ढूंढने निकल पड़े। इस दौरान तीनों बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के समीप घूमते मिल गए। पालिककर्मियों ने तीनों को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठकर शेल्टर होम ले आए। इस दौरान बुजुर्गों में शेल्टर होम में ठीक ढंग से खाना नहीं मिलने का आरोप लागया। तीनों बुजुर्ग 25 मार्च को शेल्टर होम में लाये गए थे। इस संबंध में ईओ कृष्णचंद्र ने बताया कि कुछ लोग शेल्टर होम में कम्युनिटी किचन और सामाजिक संस्थाओं की ओर से खाना दिया जा रहा। सभी को फिर से क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed