फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three die in two accidents

दो हादसों मंे तीन की मौत

Thu, 23 Mar 2017 01:17 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 23 Mar 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Three die in two accidents
दुर्घटना के बाद जुटे लोग।
जनपद में बुधवार दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। एक घटना में ट्रालर से लगे धक्के से बाइक सवार दो लोगों की तथा दूसरी घटना में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

 सैयदराजा संवाददाता के अनुसार जमानियां-सैयदराजा मार्ग पर बुधवार को कंदवा थाना क्षेत्र के  किलौनी (रेवसा) निवासी सचिन बिंद (19) अपने पड़ोसी प्यारे लाल  बिंद (43)  को बाइक पर बैठाकर दवा लेने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी गया था। गांव लौटते समय सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेवरियाबाद गांव के नहर के समीप पीछे से आ रहे कंटेनर ने धक्का मार दिया जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तबतक सचिन की मौत हो चुकी थी। लोग पुलिस को सूचना देते हुए घायल को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचे जहां उपचार के दौरान देर शाम प्यारेलाल की भी मौत हो गई। कंटेनर चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

शहाबगंज क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से एक ट्रैक्टर ट्राली पर टेंट का सामान लादकर बुधवार की सुबह दुर्गावती बिहार के लिए चला। ट्रैक्टर शहाबगंज के इकराम नामक व्यक्ति था जिसे उसका लड़का तसउव्वर (35) चला रहा था। टेंट हाउस के श्रमिक भी उसपर बैठे हुए थे। ट्रैक्टर चकिया-चंदौली मार्ग पर ठेकहा गांव के समीप पहुंचा ही था कि अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे ट्रैक्टर ट्राली समेत अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक तसउव्वर समेत आठ लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां जांच के पश्चात चिकित्सक ने सरफराज (22) को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चालक तसउव्वर, सलमान हाशमी (19),  अब्दुल कलाम (17), सोनू (20), समीउल्लाह (25),  सुनील कुमार (20) और मुस्तफा (40) का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उन्हें बेहतर उपचार के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस
कंदवा (ब्यूरो)।  क्षेत्र के रेवसा किलौनी गांव निवासी प्यारे लाल बिंद (42) और सचिन  बिंद (19) की बुधवार की अपराह्न सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर सड़क  दुर्घटना में मौत की खबर पाकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शेषनाथ  यादव उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने जिला  प्रशासन से मृतकों के परिजनों को हर सम्भव सरकारी मदद दिलवाने का भरोसा  दिया। कहा कि दु:ख की इस घड़ी में भारतीय किसान यूनियन पीड़ित परिवार के साथ  है। जब तक उनके परिजनों को सरकार की ओर से हर संभव मदद नहीं मिल जाता तब  तक किसान यूनियन संघर्ष करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed