फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three arrested with nine tons of banned Thai Mangur fish

Chandauli News: नौ टन प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2025 04:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:55 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with nine tons of banned Thai Mangur fish
सैयदराजा। स्थानीय पुलिस और मत्स्य विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौबतपुर के पास एक ट्रक से नौ टन प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद की। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बाद में मछलियों को नौबतपुर के पास गड्ढा बनाकर उसमें दबाकर नष्ट किया।
विज्ञापन

सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि शाम पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक से प्रतिबंधित मछली की तस्करी की जा रही है। इस पर प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वर प्रसाद पांडेय और मत्स्य निरीक्षक रामलाल निषाद के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने नौबतपुर में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच एक ट्रक की तलाशी लेने पर उससे नौ टन प्रतिबंधित थाई मांगुर फंगर लिंग सीडर मछली बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों में शैलेंद्र यादव, निवासी रमरेपुर, सकलडीहा चंदौली, सुभाष सरकार निवासी ग्राम घनेश्यमपुर, थाना हासनाबाद, जिला उत्तर चौबीस परगना, पश्चिम बंगाल और जयदेव हलदर, निवासी ग्राम बोसरीघाट जम्मुतला, थाना बोसरीघाट, उत्तर चौबीस परगना, पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इसके बाद बरामद मछली को नायब तहसीलदार चित्रसेन यादव ने पुलिस की मौजूदगी में नौबतपुर यार्ड के पास एक गढ्ढा खोदवाकर उसमें डलवाकर पटवा दिया।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed