फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three arrested with 14 kg ganja

Chandauli News: 14 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with 14 kg ganja
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस व सर्विलांस टीम ने शनिवार की शाम कटरिया तिराहा के पास तीन तस्करों को 14 किलो गाजा, 30 हजार 800 रुपये नकद व चार मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गये आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि वे मय एसआई जावेद सिद्दीकी, सर्विलांस टीम प्रभारी श्यामजी यादव व पुलिस बल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि कुछ तस्कर गांजा की बिक्री के लिए क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल कटरिया तिराहे के पास पहुंची। जहां उन्होंने जांच पड़ताल शुरू कर दी। संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन लोगों को पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 14 किलो 232 ग्राम गांजा, 30 हजार 800 रुपये नकद व चार मोबाइल बरामद किया। आरोपियों की पहचान मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के डवक निवासी वीरेंद्र कुमार, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर बसवारी निवासी जेलाल अंसारी व वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद निवासी जमील के रूप में हुई। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed