फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three arrested with 10 cattle loaded on DCM

Chandauli News: डीसीएम पर लदे 10 मवेशियों के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with 10 cattle loaded on DCM
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने सोमवार को देर शाम सिंघीताली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओवरब्रिज पर वाहनों की जांच के दौरान डीसीएम पर लदे 10 मवेशियों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए नेशनल हाइवे पर सिंघीताली के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान बिहार की ओर जा रहे एक डीसीएम वाहन को रोका गया तो वाहन चालक गाड़ी खड़ी कर अपने साथियों के साथ भागने लगा। इस पर पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। वाहन पर 10 मवेशी लदे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में कैथल जिले के मुन्ना रेहड़ी मोहल्ला निवासी रामजुआरी, मुदड़ी निवासी गुरमीत और करनाल जिले के नरुखेड़ी निवासी सत्यप्रकाश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed