फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three arrested for robbing field officer

Chandauli News: फील्ड अफसर से लूट में तीन गिरफ्तार

Mon, 08 May 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for robbing field officer
चहनिया। फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर को तमंचा सटाकर 23 हजार 700 रुपये की लूट के तीन आरोपियों को बलुआ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। बदमाशों ने 28 अप्रैल को थाना क्षेत्र के महुआरी कला गांव के पास लूट की थी। उनके पास से 20 हजार रुपये, तमंचा और बाइक बरामद हुई। उन्होंने शौक पूरा करने के लिए लूट की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

धीना थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर सिद्धनाथ शर्मा 28 अप्रैल को चहनिया की तरफ से लौट रहे थे। महुआरी खास गांव के समीप बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे 23700 रुपये लूट लिए। रविवार को बलुआ थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह को सूचना मिली कि तीन लोग लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच उनको दबोच लिया। उनकी पहचान लोलापुर गांव निवासी गुलशन पांडेय, महुआरी के अमन सिंह और पपौरा के गौरव यादव के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान युवकों ने पिछले दिनों माइक्रो फाइनेंस के फील्ड अफसर से लूट की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed