फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three arrested for helping murder accused escape

Chandauli News: हत्यारोपियों को भागने में मदद करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for helping murder accused escape
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने अरविंद यादव की हत्या के मामले में आरोपियों को भागने में मदद करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो कार और दो बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गगन यादव ने बताया कि अरविंद यादव की हत्या के बाद पुलिस सर्विलांस की मदद से नामजद आरोपियों के मोबाइल फोन नंबर खंगाल रही थी। इस बीच मुख्य आरोपी कल्लू यादव के मोबाइल फोन में तीन लोगों के मोबाइल नंबर मिले। उनसे घटना के बाद बात हुई थी। इसके बाद तीनों नंबरों को खंगाला गया तो ये नंबर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले तीन युवकों के निकले। इस बीच पुलिस ने हत्या के मामले में चार आरोपियों कल्लू यादव, बृजेश, काजू और रोहित को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपी रिशुराज गुप्ता निवासी गल्लामंडी, युग वर्मा निवासी काली महाल और बबलू यादव निवासी तेतरिया खुर्द थाना जमालपुर जिला मिर्जापुर ने स्वीकार किया कि चारो आरोपियों को भागने में मदद की। उनकी निशानदेही पर दो बाइक और दो कार भी बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed