फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three agencies closed in Chandauli, 20 paddy purchasing centers closed

चंदौली में तीन एजेंसियां हटीं, धान के 20 क्रय केंद्र बंद, पहले आठ एजेंसियों के इतने केंद्रोें से हो रही थी खरीद

Wed, 09 Dec 2020 01:29 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 09 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Three agencies closed in Chandauli, 20 paddy purchasing centers closed
धान क्रय केंद्र। - फोटो : अमर उजाला।

धान खरीद के लिए नामित तीन क्रय एजेंसियों ने धान क्रय करने से मना कर दिया। इससे चंदौली जिले में 20 क्रय केंद्र बंद हो गए। अब इन केंद्रों पर पंजीकरण कराने वाले किसानों के सामने धान बेचने की समस्या उत्पन्न हो गई है।   

विज्ञापन


जिले में धान खरीद के लिए आठ क्रय एजेंसियां नामित की गई थीं। जिनके 112 क्रय केंद्र थे। इसमें से तीन एजेंसियों ने धान खरीद करने से मना कर दिया। इसमें खाद्य विपणन विभाग से संबद्ध अरावली एग्रो के दस धान क्रय केंद्र, एनसीसीएफ और केआरबी के पांच-पांच क्रय केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन


इन तीनों एजेंसियों ने संसाधनों की कमी, कर्मचारियों का अभाव दिखाते हुए धान खरीदने से पल्ला झाड़ लिया है। तीनों एजेंसियों के संचालकों ने डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव को पत्र भेजकर धान खरीद में असमर्थता जता दी है। इस प्रकार अब केवल पांच एजेंसियों के 92 केंद्रों से धान की खरीद हो रही है। सभी क्रय एजेंसियों को 1.83 लाख एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के धान क्रय करने के लिए जिले में 112 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए आठ एजेंसियों को नामित किया गया है। विपणन शाखा, यूपी एग्रो, पीसीएफ, एनसीसीएफ, पीसीयू, नैफेड सहित पंजीकृत एजेंसियों को जिम्मेदारी मिली है। किसानों से 1.83 लाख एमटी धान क्रय करने का लक्ष्य निर्धारित है।

तीन एजेंसियों ने संसाधनों की कमी बताते हुए धान खरीद करने से मना कर दिया है। इससे 20 केंद्र प्रभावित हो रहे हैं। अब उन केंद्रों को दूसरे एजेंसियों को नामित किए जाने पर विचार किया जा रहा है या फिर आसपास के क्रय केंद्रों पर धान बेचने की व्यवस्था कराई जाएगी। ताकि धान बेचने में किसानों को परेशानी न हो। 
अनूप श्रीवास्तव, डिप्टी आरएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed