फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thousands of rupees stolen from three houses

तीन घरों से हजारों रुपये की हुइ चोरी

Sun, 05 Dec 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees stolen from three houses
स्थानीय थाना के नेवादा गांव मे शुक्रवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। तीन घरों से चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के नकदी और सोने चांदी के जेवरात चुरा लिए। सुबह जागने पर चोरी का पता चला तो पीड़ितों ने थाने में तहरी दी है। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी जावेद अंसारी, मुख्तार अंसारी और मेराज अंसारी अपने अपने घरों में खाना खाकर रात में सोए थे। आधी रात के बाद किसी वक्त चोर घर में घुस गए। चोरों ने जावेद अंसारी के घर से 52 हजार रुपये नकद और गहने, मुख्तार अंसारी के घर से चालीस हजार रुपये नगद और गहने तथा मेराज अंसारी के घर से मोबाइल चोर लेकर भाग गए। सुबह परिवार वालों को नींद खुली तो घर में सामान बिखरा देखकर सन्न रह गए। शोर सुनकर आस पास के लोग भी जुट गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जांच में गांव के बाहर बक्शा और अटैची फेंका मिला। चोरी की इस घटना से पूरे गांव में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed