फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thousands of liters of alcohol worth 65 lakhs found under 50 sacks of putty

Chandauli News: 50 बोरी पुट्टी के नीचे मिली 65 लाख की हजारों लीटर शराब

Sun, 16 Mar 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Thousands of liters of alcohol worth 65 lakhs found under 50 sacks of putty
चंदौली। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर एक ट्रक से 50 बोरी पुट्टी के नीचे छिपाकर कर ले जाई जा रही हजारों लीटर शराब को जब्त किया है। 65 लाख के अनुमानित कीमत की शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। बिहार में शराबबंदी है। होली के मद्देनजर शराब की इस भारी भरकम खेप को खपाने की योजना थी। अलीनगर, स्वाट और सर्विलांस पुलिस टीम की जांच में शुक्रवार को ट्रक से 50 बोरी पुट्टी के नीचे दबाकर रखी गई 5648.4 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा शनिवार को चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी।
विज्ञापन




एसपी ने बताया कि 14 मार्च की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक में शराब की खेप ले जाई जा रही है। टीम ने हाईवे पर सिंघीताली पुल के पास ट्रक को रोका। ट्रक में तिरपाल से ढकी 50 बोरी पुट्टी के नीचे 5648.4 लीटर शराब बरामद हुई। इसमें विभिन्न प्रकार की शराब की बोतलें थीं। इंपीरियल ब्लू और मैक डबल की जब्त शराब को पंजाब में बेचने की अनुमति है। गिरफ्तार आरोपियों में सुखदेव सिंह, निवासी गुरदासपुर, पंजाब का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह सस्ते दामों पर शराब खरीद कर बिहार में ऊंची कीमतों पर बेचता था। इस मामले में थाना अलीनगर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed