फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Those accused of making illegal liquor sent to jail

अवैध शराब बनाने के आरोपितों को भेजा जेल

Sat, 02 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Those accused of making illegal liquor sent to jail
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में चल रहे देशी शराब की अवैध फैक्ट्री पर छापे के बाद पुलिस ने शुक्रवार को एसपी व सीओ की मौजूदगी में गिरफ्तार आरोपितों को पेश किया। इस दौरान पुलिस ने बरामद अपमिश्रित शराब, बोतल सील करने के उपकरण, वाहन सहित शीशी व लेबल को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया। पुलिस के मुताबिक शराब बिहार में आपूर्ति की जाती थी। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस व आबकारी विभाग के साथ संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को विशुनपुरा गांव के पवन सिंह के पोल्ट्री फार्म पर छापेमारी की। जहां 700 लीटर एथेनाइल, पांच प्लास्टिक ड्रम, ब्लू लाइम लेबल की 1395 शीशी, 31 पेटी देशी शराब, 76 सौ खाली शीशी, 106 रेपर लगी शीशी, 12 हजार 740 ढक्कन, दो बंडल क्यूआर कोड रेपर, 3920 ब्लू लाइम का रैपर, तीन शीशी केमिकल व अन्य उपकरणों के साथ पांच वाहन बरामद किये। पकड़े गये आरोपितों में रणजीत सिंह विशुनपुरा, धीरज राय सिरहुपुर, शिवम कश्यप, लवकुश उर्फ छोटू और गुलाब यादव निवासी टिमिलपुर बताये गये है। गिरफ्तारी टीम में सीओ अनिरूद्ध सिंह, एसओ सकलडीहा विनोद मिश्रा, एसओ धानापुर सतेन्द्र विक्रम सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर गौरव सिंह, शरद कुमार और ओमकारनाथ सिंह व चौकी प्रभारी भूपेश चन्द्र कुशवाहा, भैरवनाथ यादव और दिनेश कुमार सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सकलडीहा। पोल्ट्री फार्म की आड़ में अवैध रूप से संचालित अपमिश्रित शराब की फैक्ट्री के आरोप में विशुनपुरा गांव निवासी पवन सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है। जो सेवानिवृत्त दिवान का बेटा है। जिसके खिलाफ बिहार में भी मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा प्रवीण सिंह विशुनपुरा, अरविंद यादव बलारपुर, डब्बू चौहान बिहार, और सूर्यभान कुमार जनपद मिर्जापुर के चुनार थाना के चौकिया ग्राम निवासी को अभियुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि अन्तर्राज्यीय शराब का कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। विगत वर्षों में बनाई गई उनकी चल-अचल संपत्ति को चिन्हित कर शीघ्र ही गैंगेस्टर सहित बड़ी कार्रवाई की जायेगी।

सकलडीहा। कोतवाली के कुछ ही दूरी पर विशुनपुरा गांव में पिछले पांच साल पूर्व भी अवैध शराब की फैक्टरी चलाने वालों पर कार्यवाही हुई थी। लेकिन कोतवाली पुलिस को चंद कदम पर चल रहे इस अवैध कारोबार की भनक तक नहीं लग सकी। एसपी अंकुर अग्रवाल ने कोतवाल को निर्देश दिया है कि इलाके में सघन तलाशी अभियान चला कर पुराने मुकदमों में जेल से बाहर आ चुके आरोपियों पर नजर रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed