{"_id":"594190934f1c1bfb038b4635","slug":"thirty-people-donated-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस लोगों ने किया रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान करते रक्तदाता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर बुधवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 41 लोगों ने पंजीकरण कराया। जबकि 30 लोगों ने रक्तदान भी किया। वहीं जिला अस्पताल के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीकृष्ण तिवारी ने रक्तदान करने के प्रति कार्य करने वाले संस्थाओं व रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया। कहा कि अमर उजाला के इस प्रयास की जितनी भी सराहना की जाए कम है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। इस कार्य में हम सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। रक्तदाता की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है। रक्त देकर अनजाने में कई जिन्दगियों को बचाने का कार्य करता है। सीएमओ डा. पीके मिश्रा ने कहा कि रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है और इसके लिए हम सभी को आगे आकर स्वयं रक्तदान करना चाहिए। जिन लोगों ने रक्तदान किया है वह बधाई के पात्र हैं उनको सम्मान हम सभी को देना चाहिए। उनसे अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित होना चाहिए। इसके बाद संजय कुमार, शिवेंद्र मिश्रा, अजीत सिंह, डा.दिनेश सिंह, चंदा सिंह, सीबी सिंह, सुधीर राय, प्रदीप यादव, अम्बिका पांडेय, राजेश कुमार पांडेय, राहुल पांडेय आदि रक्तदान किया सभी को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।