फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Third youth injured in bike collision with pole also died

पोल से बाइक टकराने से जख्मी तीसरे युवक की हुई मौत

Sat, 29 Oct 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Third youth injured in bike collision with pole also died
सकलडीहा। सकलडीहा थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर में बृहस्पतिवार की रात बिजली के पोल से टकराने से जख्मी तीसरे बाइक सवार युवक की भी देर रात मौत हो गई। दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की दोपहर में तीनों युवकों का शव जब उनके गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा, जो परिजनों की चीख पुकार से टूट रहा था।
विज्ञापन

बहरवानी गांव निवासी भोला चौहान का पुत्र राजकुमार चौहान (20) अपनी बाइक लेकर गांव में ही अपने मित्र आकाश चौहान (25) और अमित चौहान (19) को साथ लेकर चतुर्भुजपुर कस्बा गया था। बृहस्पतिवार की देर रात तीनों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। अभी वे गांव के बाहर निकल ही रहे थे कि बाइक असंतुलित हो गई और सड़क के किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। पोल से तेज टक्कर की वजह से राजकुमार चौहान और अमित चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आकाश चौहान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिवार वालों ने आकाश को निजी वाहन से सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर ले गए। यहां इलाज के दौरान आकाश चौहान की भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों युवकों के शव एक साथ गांव में पहुंचा। तीन युवकों की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। शुक्रवार को पूरे दिन गांव में किसी के यहां चूल्हा तक नहीं जला। परिवार वालों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। बलुआ घाट पर परिजनों ने एक साथ तीनों युवकों का अंतिम दाह संस्कार किया। घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

सकलडीहा। बाइक के पोल से टकराने से मौत के आगोश में समाए आकाश चौहान की 28 फरवरी को शादी होनी थी। आकाश की शादी सैयदराजा में तय हुई थी और पिछले दिनों तिलक की रश्म पूरी हुई। परिवार वाले शादी की तैयारी में लगे थे लेकिन उनको क्या पता था कि शादी की खुशी मातम में बदल जाएगी। बेटे की मौत पर पिता झन्ना लाल, माता अराधना देवी और भाई विकास, बहन प्रिंयका और कविता का रो रोकर हाल बेहाल रहा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed