{"_id":"677e74e55a8c3179cb0ead36","slug":"third-day-of-district-level-cricket-competition-harsh-yadav-became-man-of-the-match-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli : जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा दिन, हर्ष यादव बने मैन ऑफ द मैच, कोरी टीम अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli : जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा दिन, हर्ष यादव बने मैन ऑफ द मैच, कोरी टीम अगले दौर में
Wed, 08 Jan 2025 06:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 08 Jan 2025 06:22 PM IST
सार
जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन कोरी टीम अगले दौर में पहुंची संघति को हराकर खिलाड़ी उत्साहित दिखे।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्ष यादव को दिया गया।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते जनप्रतिनिधि
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ताराजीवनपुर क्षेत्र के तारापुर खेल मैदान परिसर में चल रहे 15 दिवसीय जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को कोरी व संघति के बीच खेला गया। जिसमें कोरी ने संघती को 46 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्ष यादव को दिया गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोरी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 106 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी संघति की टीम ने कोरी की घातक गेंदबाजी के आगे चार विकेट खोकर मात्र 60 रन ही बना सकी। घातक गेंदबाजी के लिए हर्ष यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके पहले मुख्यअतिथि एलबीएस पीजी कॉलेज मुगलसराय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चकरू यादव व विक्की यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मुख्यअतिथी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में ठंड के मौसम में इस तरह का आयोजन कर कमेटी के सदस्यों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का काम किया है। ऐसे ही खेत खलिहान से खेल कर हमारे होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर सन्नी यादव, विपिन मिश्रा, आयोजन सोहेल खान, चित्रांश विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन