{"_id":"64eb99cd8074d0bd320a84a4","slug":"thieves-took-money-and-jewelry-by-breaking-the-wall-of-the-house-chandauli-news-c-189-1-svns1010-1762-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: घर की दीवार तोड़कर चोर ले गए रुपये-गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: घर की दीवार तोड़कर चोर ले गए रुपये-गहने
विज्ञापन
बबुरी। थाना क्षेत्र के बिनपुरवा गांव में शनिवार की रात चोरों ने दीवार तोड़कर एक घर से नकदी व लाखों रुपये और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
बिनपुराव गांव निवासी भानु राम शनिवार को घर में सोए हुए थे। बताया कि शनिवार की देर रात इसी समय मौका पाकर चोरों ने घर के पीछे की दीवार तोड़कर कमरे की अलमारी में रखे 23 हजार रुपए नगदी और कीमती गहने लेकर फरार हो गए। सुबह जगने के बाद टूटी दीवार देखकर भानु के होश उड़ गए। इसकी सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दिया। भुक्तभोगी भानु ने बताया कि 23 हजार रुपये नगद और कुछ कीमती जेवरात चोरों ने चुरा लिया है। सूचना पर पहुची बबुरी पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। तहरीर मिली है, जांच पड़ताल की जा रही है।