फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves took away jewelery worth lakhs after breaking into the house

Chandauli News: सेंध लगाकर लाखों के गहने समेट ले गए चोर

Thu, 09 Jan 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away jewelery worth lakhs after breaking into the house
चंदौली। नगर में पुलिस चौकी के पास स्थित राजेश कुमार सर्राफ की आभूषण की दुकान में मंगलवार की रात सेंध लगाकर लाखों के गहने और नकदी चोर समेट ले गए। बुधवार को सुबह राजेश दुकान पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ कोतवाल राजेश कुमार सिंह पहुंचे लेकिन छानबीन में चोरों का काेई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

राजेश कुमार मंगलवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए गए थे। देर रात चोरों ने दुकान में पीछे से सेंध लगाकर घुस गए और गैस कटर से तिजोरी काटकर सोने-चांदी के लाखों रुपये के गहने ले गए। बुधवार को राजेश दुकान पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा। तिजोरी और पीछे की दीवार टूटी हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। राजेश ने बताया कि 9 किलो 250 ग्राम चांदी के और 190 ग्राम सोने के जेवर के साथ 35000 रुपये नकद चोरी हुए हैं। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed