फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves took away gold and silver ornaments by breaking the shutter of the jewelery shop

आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर सोने व चांदी के गहने ले उड़े चोर

Thu, 28 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away gold and silver ornaments by breaking the shutter of the jewelery shop
क्षेत्र में हौसलाबुलंद हो चुके चोरों ने बुधवार की रात उत्तरौत गांव में देर रात एक आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर दो किलो चांदी व 10 ग्राम सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों से चोरी कीजानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर गोव निवासी शब्बर सेठ की उत्तरौत बाजार में आभूषण की दुकान है। बुधवार की रात दुकान बंद होने के बाद दुकानदार घर चला गया। देर रात किसी समय चोर शटर तोड़कर दुकान में घुस गए और दुकान में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमेंरखे दो किलो चांदी के गहने व 10 ग्राम सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो दुकानदार को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में दुकान पहुंचे दुकानदार ने घटना की जानकारी बबुरी थानाध्यक्ष को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed