फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves took 65 thousand rupees and jewelery after entering two houses

Chandauli News: दो घरों में घुसकर 65 हजार रुपये व आभूषण ले उड़े चोर

Tue, 28 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves took 65 thousand rupees and jewelery after entering two houses
कंदवा। थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में रविवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। घर में घुसे चोर 65 हजार नगदी सहित लाखों के आभूषण चुराकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह चोरी का पता चलने पर भुक्तभोगियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है। वहीं चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

रात के किसी समय चोर गांव निवासी अखिलेश दुबे के घर में घुस गए। चोर एक कमरे में रखे 40 हजार रुपए सहित करीब ढाई लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वहीं चोर गांव के ही मक्खन यादव के घर में घुसकर 15 हजार रुपए नकदी सहित सोने का झुमका व झुलनी ले उड़े। चोरों ने अखिलेश दुबे के घर का बक्सा गांव के बाहर अरुण दुबे के बाग के पास तोड़कर उसमें रखी नकदी और सोने की डेढ़ भर की सिकड़ी, अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमका व लॉकेट पर हाथ साफ कर दिया। वहीं बक्से में रखे कपड़ों को वहीं फेंक दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed