फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves threw away jewelery worth millions from a closed house

बंद पड़े मकान से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात

Wed, 19 Aug 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Thieves threw away jewelery worth millions from a closed house
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के सिकटीपुर गांव में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूूल्य के जेवरात समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान चोर घर में रखी स्कूटी भी ले गए। मंगलवार की सुबह स्कूटी काटरुपुर गांव के पास बरामद हुई। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची 112 नंबर की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त डाककर्मी ओमप्रकाश पांडेय वाराणसी स्थित खुशहाल नगर में रहते हैं। उनका बलुआ थाना क्षेत्र के सिकटीपुर गांव में भी एक मकान है। ओमप्रकाश कुछ दिनों गांव स्थित घर में ताला बंद करके परिवार के साथ वाराणसी गए थे। सोमवार की रात घर में ताला बंद देख चोर बाउंड्री के सहारे घर में घुस गए। घर में किसी को न देख चोरों ने इत्मिनान पूरे घर को खंगाल डाला। इस दौरान आलमारी में रखे सोने के चार कंगन, दो चेन, एक मंगलसूत्र व दो अंगूठी समेत टीवी व स्कूटी चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह स्कूटी लावारिस हालत में कटारूपुर स्थित गांव में मिली। स्कूटी में चाभी लगी थी। बाद में गांव वालों ने स्कूटी में रखे कागजातों से मिली जानकारी के आधार पर ओमप्रकाश पांडेय को इसकी सूचना दी। ओमप्रकाश वाराणसी से गांव स्थित घर पर पहुंचे। जहां कमरों को टूटा हुआ ताला और बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed