फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A tableau depicting the birth of Lord Ram is set up, accompanied by resounding chants of 'Jai'.

Chandauli News: राम जन्मोत्सव की सजी झांकी, गंजा जयघोष

Fri, 16 Oct 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A tableau depicting the birth of Lord Ram is set up, accompanied by resounding chants of 'Jai'.
नौगढ़ में कथा सुनातीं प्रिया ओझा। संवाद
नौगढ़। कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर पोखरे में दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। भगवान श्रीराम की जन्म झांकी और मंगलगीतों के बीच पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथा वाचिका राघव प्रिया ओझा ने मधुर गायन और प्रभावशाली वाणी से भगवान श्रीराम के अवतरण की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य, सेवा और संस्कार का संदेश देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीराम भारतीय संस्कृति के आदर्श पुरुष हैं। उनके जीवन का प्रत्येक प्रसंग माता-पिता के सम्मान, भाईचारे, कर्तव्य पालन और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। रामचरितमानस में परिवार और समाज में मर्यादा तथा सद्भाव बनाए रखने का संदेश निहित है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम जन्म प्रसंग सुनकर कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भजनों और संगीतमय प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामकथा का श्रवण करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed