फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves' silver due to lack of data on MV portal

एमवी पोर्टल पर डाटा नहीं होने से चोरों की चांदी

Sun, 07 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Thieves' silver due to lack of data on MV portal
वाहन चोरों के गैंग के सदस्यों के पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस को अहम जानकारी मिली है। जो कि काफी चौकाने वाली है। पुलिस को पता चला है कि आल इंडिया मोटर व्हीकल वेबसाइट पर मध्य प्रदेश और तेलंगाना प्रांत की गाड़ियों का डाटा अपलोड नहीं है। इसी का फायदा उठाकर चोर वाहनों को अन्य प्रांतों में चेचिस नंबर बदलकर बेचते है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के प्रभारी राजीव सिंह की माने तो चोर असली चेचिस नंबर का एक अंक बदलकर एनओसी के लिए आवेदन करते हैं। चूंकि नंबर गलत होता है, इस वजह से 90 दिन बाद एनओसी (नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट) के लिए कोई आपत्ति नहीं आती है। इसके बाद फर्जी नाम, पते पर गाड़ी की डिटेल अंकित कर उसका नया रजिस्ट्रेशन करते हैं। जैसे ही कोई ग्राहक फंसता है तो परिवहन विभाग की वेबसाइट में हेरफेर कर यूपी का रजिस्ट्रेशन नंबर डाल देते हैं। इन्हीं नए रजिस्ट्रेशन नंबर से गाड़ियां बिकती हैं। इससे कोई जल्दी पकड़ नहीं पाता है। आल इंडिया मोटर व्हीकल वेबसाइट पर मध्य प्रदेश व तेलंगाना का डाटा अपलोड नहीं है। इसलिए चोर इन्हीं प्रांतों से अधिक गाड़ियां चुराते हैं। इनका चेसिस नंबर बदलकर यूपी का रजिस्ट्रेशन कर देते हैं। इसके बाद आसानी से लोगों को गुमराह कर गाड़ियां बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed